होली का त्योहार


मंद बयार के बीच महकता
रंगों का ये त्यौहार
चुन-चुन के सारे उपवन से
जीवन में भर देता उजियार
सुख-दुख खट्टे-मीठे जैसे
जाने हैं, कितने रंग यहाँ
इन सबको भी प्यार के रंग में
रंग देता ये त्यौहार।
जीवन जैसा रंग बिरंगा
सब के दिल को छूता है
भूल के सारे मत भेदों को,
हर दिल में गुलाल महकता है
गुझियों की मिठास ज़ुबाँ से लगती
स्नेह मिलन तब होता है
होलिका दहन के साथ ही मिटता
घनघोर निशा का अंधकार।
गले मिलाकर ह्रदय को छूता
प्रतिपल प्यार सिखाता है ये
बड़ा मासूम, बड़ा ही चंचल
नटखट रंगों की बौछार
मंद बयार के बीच महकता
रंगों का ये त्यौहार।

 

होली की रंगबिरंगी ढेरों शुभकामनाओं के साथ आप सभी की इंदु।

48 टिप्पणियां

Filed under कविता

48 responses to “होली का त्योहार

  1. rajtela1

    सवेरे सवेरे जब सुन्दर भावों से
    सजी हुयी कविता कोई पढता
    मन उसका गद गद हो जाता
    लिखने वाले को ढेरों दुआएं देता
    बारम्बार होली की शुभकामनायें
    प्रेषित करता

    पसंद करें

  2. सुख-दुख खट्टे-मीठे जैसे
    जाने हैं, कितने रंग यहाँ
    इन सबको भी प्यार के रंग में
    रंग देता ये त्यौहार।..
    Very nice Indu ! HAPPY HOLI !!!

    पसंद करें

  3. vidya

    very nice…..
    wish u a colorful festival time ….

    पसंद करें

  4. बहुत ही बढ़िया।

    आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

    सादर

    पसंद करें

  5. होलिका दहन के साथ ही मिटता
    घनघोर निशा का अंधकार।
    गले मिलाकर ह्रदय को छूता
    प्रतिपल प्यार सिखाता है ये
    बड़ा मासूम, बड़ा ही चंचल
    नटखट रंगों की बौछार
    मंद बयार के बीच महकता
    रंगों का ये त्यौहार।

    Hoil ke range me bhi rang diya ji, jina ka dang bhi kahe diya ji,

    Manav dharm ke anokul bhoot khob kha hai.

    पसंद करें

  6. Har rang kuchh na kuchh sikhata hai
    meri najar se dekho to ye rang hi jeena sikhata hai

    Holi ki aapko aur aapke pure pariwar ko hardik badhaia…..

    पसंद करें

  7. आपको भी होली की शुभकामनाएँ…….

    पसंद करें

  8. वाह …बहुत ही बढिया …होली की शुभकामनाएं ।

    पसंद करें

  9. anju(anu)

    होली की शुभकामनाएँ

    पसंद करें

  10. होली की हार्दिक शुभकामनाए इन्दु जी

    पसंद करें

  11. Happy holi to you Indu ji. Aapne purane yaadein taaza kar diye.Ummeed karte hain ki aap aane wale dinon me aise hi rang bharte rahenge sab ke zindagi me…

    पसंद करें

  12. Many thanks to offer a treat on “Holi”… day!
    Wish colourful happiness prevails with you too..
    Best of luck.

    पसंद करें

  13. Greetings to you and yours for the festival. Hope you had a colorful time, Indu.

    पसंद करें

  14. बहुत बढ़िया!
    आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ!

    पसंद करें

Leave a reply to Abhyudaya जवाब रद्द करें